फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   85 turtles recovered from the station, the captive

स्टेशन से 85 कछुए बरामद, एक बंदी

Tue, 31 May 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 31 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
85 turtles recovered from the station, the captive
कछुआ के साथ बंदी
राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार को स्टेशन से एक युवक को दुर्लभ प्रजाति के 85 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया। वह कछुए तीन बोरों में भरकर अकबरपुर से हावड़ा ले जा रहा था। वजन करने पर कछुओं का वजन दो कुंतल 40 किलोग्राम रहा। तस्कर ने बताया कि वह कछुओं को अकबरपुर से हावड़ा ले जा कर महंगे दामों पर बेचता रहा है। 
विज्ञापन

सीओ रेलवे वाराणसी क्षेत्र शेषनाथ यादव ने जीआरपी कोतवाली में बताया कि सोमवार को दिन में 11 बजकर 25 मिनट पर जीआरपी कोतवाली प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय की टीम के एसआई राजेश कुमार, कांस्टेबल नीरज कुमार, मदन यादव, शिवाकांत यादव, आशीष विश्वकर्मा आदि प्लेटफार्म संख्या एक पर संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। इसी बीच  एक व्यक्ति संदिग्ध हाल में दिखा। उसके पास के बोरों की तलाशी ली गई तो तीन बोरों में 85 कछुए बरामद हुए। कोतवाली में लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम छोटू निवासी  उनियार थाना गोसाईगंज जिला फैजाबाद बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि जमनीपुर अकबरपुर के ताल से कछुओं को पकड़ते हैं और इसे कोलकाता ले जाते हैं। बरामद कछुआ सुधा प्रजाति के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed