फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   8340 students took the exam in both the exams

दोनों परियों में 8340 छात्रों ने दी परीक्षा

Sun, 27 Mar 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
8340 students took the exam in both the exams
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। इसमें पंजीकृत 9092 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 8340 ने परीक्षा दी। वहीं 752 परीक्षार्थी परीक्षा से दूरी बनाए रखे। नकलविहीन व पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के लिए जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट निगाह बनाए रखे। साथ ही डीआईओएस नेतृत्व में सचल दस्ता टीम लगातार चक्रमण किया, लेकिन एक भी नकलची पकड़ा नहीं गया।वहीं मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम से कर्मचारियों ने परीक्षा की कड़ी निगरानी रखी।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृहविज्ञान विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 8422 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 7729 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 693 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा उर्दू विषय में पंजीकृत 240 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 208 ने परीक्षा दी। वहीं 32 परीक्षार्थी परीक्षा से दूरी बनाए रखी। दोपहर में द्वितीय पाली की इंटरमीडिएट लेखाशास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 430 के सापेक्ष 403 परीक्षार्थी शामिल हुए और 27 अनुपस्थित पाए गए। इसके अतिरिक्त जिले में कन्नड़ विषय में पंजीकृत एक परीक्षार्थी पंजीकृत था। वह भी अनुपस्थित पाया गया। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकार्ड के जरिए नजर रखी गई। जोनल, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट निगाह बनाए रखे। साथ ही डीआईओएस डा. वीपी सिंह के नेतृत्व में सचल दस्ता टीम लगातार चक्रमण करती रही। वहीं महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में बने कंट्रोल रूम में परीक्षा केंद्रों से सूचनाओं को संकलित करके शासन तक पहुंचाने में कर्मी सक्रिय रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी बृजेश कुमार मिश्र सहित अन्य कर्मियों लगे रहे। ने कंट्रोल रूम में 30-30 परीक्षा केंद्रों से सूचनाओं को प्राप्त करने के लिए दो-दो प्रभारियों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed