{"_id":"5c97d3dabdec22144c192a23","slug":"81553454042-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का निर्माण रुकने पर नागरिकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का निर्माण रुकने पर नागरिकों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पालिका परिषद के वार्ड नंबर 18, रविनगर में सड़क पर इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। लेकिन कुछ दिनों से निर्माण कार्य ठप है। इससे वार्डवासियों में नाराजगी है। नागरिकों ने सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा न कराए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
वार्ड में लगभग एक माह पूर्व 14वें वित्त से सड़क व नाली का निर्माण आरंभ कराया गया था। होली के कुछ दिन पहले निर्माण कार्य रोक दिया गया। वार्डवासियों का कहना है कि इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जरा सी बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो जाता है जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। वार्ड के सुनील मित्तल, दिलीप अग्रवाल, अमित, अमित, सुरेंद्र, संजय यादव, मुन्ना सिंह आदि ने पालिका प्रशासन से शीघ्र सड़क व नाली बनवाने की मांग की है। पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार ने कहा कि होली के कारण निर्माण कार्य बंद था अब शीघ्र ही सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।