{"_id":"5c743a9cbdec2211813747b1","slug":"81551121052-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास लाभार्थियों ने पैसा दूसरो को देने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास लाभार्थियों ने पैसा दूसरो को देने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास के पैसा दूसरो को देने का लगाया आरोप
बीडीओ ने जांच के लिए कमेटी का किया गठन
अमर उजाला ब्यूरो
चकिया। विकास खंड के केराडीह ग्राम पंचायत के प्रधानमंत्री आवास के तीन लाभार्थियों ने विकास खंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर उनके खाते में आए पैसे को दूसरों के खाते में स्थानांतरित कर देने का आरोप लगाया है। लाभार्थियों के प्रार्थना पत्र पर खंड विकास अधिकारी ने प्रकरण की जांच के लिए विकास खंड कर्मियों की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
केराडीह गांव के बनारसी पुत्र सीता, अशोक पुत्र धरमू तथा रमेश कुमार पुत्र छविनाथ को वर्ष 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया गया था। आवास आवंटन के बाद तीनों लाभार्थियों को हाउस सेंडेड क्रमांक 79, 67 तथा 16 आवंटित करके धन आवंटित किया गया था, लेकिन तीनों लाभार्थियों को आवास बनाने का पैसा नहीं मिल सका। विकास खंडकर्मियों की कारगुजारी से उनका पैसा गांव के ही दूसरे व्यक्तियों के खाते में दे दिया गया। इससे गरीब बेघर लोगों को घर नही मिल सका है। इस प्रकरण से संबंधित प्रार्थना पत्र लाभार्थियों ने तहसील दिवस में दिया था। इस पर खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। बीडीओ सरिता सिंह ने कहा कि दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।