फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भक्ति से मानव में होता है आत्मबल का संचार

भक्ति से मानव में होता है आत्मबल का संचार

Tue, 05 Feb 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
भक्ति से मानव में होता है आत्मबल का संचार
कंदवा। गुरु की भक्ति मानव समाज को विकास के शिखर पर ले जा सकती है। भक्ति से मानव में आत्मबल का संचार होता है। गुरु की शरण में आने वाला कभी दुख नहीं पाता, केवल सुख की अनुभूति करता है। ये बातें स्वामी परमहंस महाराज ने बरहनी विकास खंड के मोहनभिट्टी गांव स्थित ब्रह्म विद्यालय में चल रहे दो दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को कहीं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा दान शिक्षा व अन्न का दान है। इसलिए शिक्षा और अन्न का दान अवश्य करना चाहिए। मनुष्यों के शरीर में भगवान का वास होता है, लेकिन पाप रूपी बादल ज्ञानरूपी दिव्य दृष्टि को ढंक लेेता है। उन्होंने लोगों से काम, क्रोध, मद और लोभ का त्यागकर पीड़ित मानव की सेवा करने पर बल दिया। कहा कि गुरु नाम के जाप से समस्त पाप उसी प्रकार जलकर नष्ट हो जाते हैं जैसे अग्नि किसी वस्तु को जलाकर राख कर देती है। उन्होंने पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती दरार पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके खात्मे के लिए महिलाओं से आगे आने का आह्वान किया। कहा कि महिलाएं समाज व परिवार का आभूषण हैं। झार के बड़े, बुजुर्गो के साथ समय व्यतीत कर बच्चे व युवा नैतिक व चारित्रिक मूल्यों को सीख सकते हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता व भाईचारा बढ़ाने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान भी किया। इस दौरान मेले का भी आयोजन किया गया था जिसमें बच्चे गुब्बारे खरीदते और पकौड़ी खाते नजर आए। इस अवसर पर अरविंद राय, श्यामसुंदर बिंद फौजी, अरुण राय, दीपू यादव, दीनानाथ उपाध्याय, रामलखन बिंद, जमुना यादव, सुशील बिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed