{"_id":"5c549c02bdec22737d20c51e","slug":"81549048834-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बैठक कर बजट को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बैठक कर बजट को सराहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद/ नईबाजार। भारतीय किसान संघ की बैठक शुक्रवार को नियामताबाद विकासखंड के एकौनी गांवव भाकियू की बैठक बरहनी विकासखंड के बाकरपुर गांव में हुई। भाकिसं के सदस्यों ने केंद्रीय बजट में किसानों के लिए की गई घोषणाओं पर खुशी जताई। संघ के प्रदेश मंत्री अखिलेश सिंह ने कहा कि किसान संघ काफी समय से किसानों के लिए एकमुश्त धनराशि की मांग कर रहा था। इसपर सरकार ने किसान संघ की मांग को मान लिया जो सराहनीय है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा, मनोज सिंह, राकेश सिंह, सुनील सिंह, बृजेश बिंद, संजय यादव मौजूद रहे।
वहीं महरानी ग्राम पंचायत के बाकरपुर गांव के सरोवर भीटे पर हुई भारतीय किसान यूनियन की बैठक में वक्ताओं ने गांव समाज के तालाब से अतिक्रमण हटाने का मुद्दा उठाया। कहा कि कि सात फरवरी तक तालाब पर किया गया अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर भाकियू बाकरपुर पुल पर आठ फरवरी से धरना प्रदर्शन शुरू करेगा। इस मौके पर मनमन सिंह, गुड्डू यादव, जितेंद्र यादव, परशुराम सिंह जनार्दन सिंह राजेन्द्र पांडेय उपस्थित रहे।