फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

Sun, 30 Dec 2018 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
नियामताबाद। औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित एक निजी कंपनी के मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। चेतावनी दी कि समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया कि समय पर मजदूरों को एक ओर मजदूरी नहीं दी जा रही वहीं दूसरी ओर 12 घंटे लगातार कार्य कराने के बाद सिर्फ दो सौ चालीस रुपये मजदूरी दी जाती है। इतना ही नहीं, कंपनी मजदूरों की सुरक्षा के मानकों की भी पूरी तरह अनदेखी कर रही है। कहा कि मजदूरों को प्राथमिक चिकित्सा व शौचालय आदि की भी व्यवस्था नहीं है। मजदूरों को सार्वजनिक व सरकारी अवकाश पर छुट्टियां नहीं दी जाती हैं। कंपनी में प्रदूषण के रोकथाम की व्यवस्था न होने से मजदूरों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।प्रदर्शन करने वालों में संतोष विश्वकर्मा, सुनील पांडेय, विक्रम यादव, राजकुमार, धनंजय सिंह, श्रीकांत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed