{"_id":"5c27c8debdec2256c106e39e","slug":"81546111198-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आम जन को भी मिलेगा उज्ज्वला योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आम जन को भी मिलेगा उज्ज्वला योजना का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ आम गरीब भी उठा सकेगा। इसमें जाति बंधन को समाप्त कर दिया गया है। किसी वर्ग का व्यक्ति राशन कार्ड, आधार कार्ड के साथ एक फार्म पर गरीबी की घोषण कर निशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन ले सकता है। यही नहीं यदि चाहे तो पांच किलोग्राम के सिलेंडर का कनेक्शन भी ले सकते हैं। शुक्रवार को नगर के नई बस्ती स्थित दिवाकर गैस एजेंसी पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान जिला नोडल अधिकारी उज्ज्वला सुशांत नाग ने इसकी जानकारी दी।
सुशांत नाग ने बताया कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से छुटकारा मिला है। जिले में वर्ष 2014 में 60 हजार 554 कनेक्शनधारी थे जबकि वर्ष 2018 में यह संख्या बढ़कर दो लाख 87 हजार 551 कनेक्शन धारक हो गए हैं। इसमें एक लाख 24 हजार 785 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं। यदि कवरेज के लिहाज से देखे तो जिले में 84.34 प्रतिशत लोग गैस पर खाना बना रहे हैं। कहा कि अभी भी 16 प्रतिशत लोग गैस कनेक्शन से वंचित हैं। ऐसे में गरीबों को ऋण पर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। पूर्व में आर्थिक सर्वे के आधार पर और इसके बाद सात नई श्रेणी के लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा था। सरकार ने अब सभी वर्ग के गरीबों को इसका लाभ देने की योजना तैयार की है। इसके तहत कोई भी राशन कार्ड धारक गरीबी संबंधी चौदह घोषणाएं कर नया कनेक्शन प्राप्त कर सकता है। नये कनेक्शन लेने वालों को मुफ्त कनेक्शन के बाद छह सिलेंडर तक सब्सिडी वाला सिलेंडर दिया जाएगा। इसके बाद ऋण वसूली होगी। वार्ता के दौरान एलपीजी डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, वितरक संघ के उपाध्यक्ष शिव कुमार, बीपीसीएल के कोआर्डिनेटर महेश कुमार और एचपीसीएल के कोआर्डिनेटर ऋषभ सिंह रहे।