{"_id":"5c140224bdec225565402ec2","slug":"81544815140-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पति, सास व श्वसुर गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में पति, सास व श्वसुर गए जेल
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सैयदराजा। स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को दहेज हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति सास व श्वसुर को गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामला क्षेत्र के कांटा गांव का है।
गांव निवासी घुरपत्रू सिंह के पुत्र सोनू सिंह की शादी लगभग डेढ़ ज्ञ्वर्ष पूर्व चैनपुर, बिहार निवासी रामाधीन सिंह की पुत्री नेहा से हुई थी। नेहा के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 5ि0 हजार रुपये दहेज के नाम पर मांग रहे थे। रुपये न दिए जाने पर दो दिसंबर 2018 को नेहा के पति, सास उषा व श्वसुर ने मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। वाराणसी में इलाज के दौरान सोमवार को नेहा की मृत्यु हो गई। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।