{"_id":"5c0ac939bdec2241af6662a8","slug":"81544210745-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता की हुई शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता की हुई शुरूआत
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। चहनियां क्षेत्र के महुअरकलॉ स्थित राहुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे। पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वालीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुई। कबड्डी बालिका वर्ग में रेड होम व बालक वर्ग में ग्रीन होम विजेता रहा।
सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। इसलिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालयों में होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए विद्यालय के संस्थापक पंडित लल्लन आर तिवारी द्वारा पिछड़े क्षेत्र में उच्च सुविधा युक्त विद्यालय स्थापित करने के लिए सराहना किया। इस अवसर पर एसओ बलुआ धीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रबंधक आलोक पांडेय, डीके श्रीवास्तव, डॉ. डीसी पांडेय, पूर्व प्रधान रामदुलार सिंह केशरी सिंह, धुन्नन सिंह रहे। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक आनंद तिवारी उर्फ सोनू ने किया। संचालन जितेन्द्र कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य बृजेश सिंह ने की।