{"_id":"5c096124bdec22417d629cd1","slug":"81544118564-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिनिर्वाण दिवस पर निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिनिर्वाण दिवस पर निकाला कैंडल मार्च
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड संख्या दो हनुमानपुर के युवाओं ने बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कैंडल मार्च निकाला। इसके पूर्व युवाओं ने बाबा साहब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। हनुमानपुर स्थित आंबेडकर प्रतिमा से निकला मार्च शाहकुटी, न्यू महाल होते हुए स्टेशन पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान गुडलक भारती, स्नेहिल भारती, अभिषेक, जावेद खान, अमित, रोहित, खुर्शीद अहमद रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार डॉ. भीम राव आंबेडकर की पुण्य तिथि पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महंगू राम, रामजनम यादव, न्यामुल हक़ खान, अंजनी सिंह, आतिफ खान जिद्दी, राजू यादव, सुरेश यादव, रामविलास विश्वकर्मा,लक्ष्मी यादव, श्यामदेव यादव, राज कुमार बिंद, हंसराज, सियाराम, ओमप्रकाश, दीपक कुमार, प्यारेलाल रहे।