{"_id":"5c057908bdec22414d5506ac","slug":"81543862536-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग पर झाड़ियों से आवगामन में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग पर झाड़ियों से आवगामन में दिक्कत
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के धीना तुलसी आश्रम मार्ग पर उगी झाड़ियों से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी तो रात को होती है और लोगों को जंगली जानवरों का भय बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से झाड़ी साफ करवाने की मांग की लेकिन आज तक कुछ हासिल नहीं हुआ। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
धीना तुलसी आश्रम सड़क जो चंदौली को गाजीपुर जनपद से जोड़ती है। उस मार्ग पर जगह-जगह उगी झाड़-झंखाड़ लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। मार्ग पर उगी झाड़ियों से परेशानी होती है। क्षेत्र के कामेश्वर राय, धनंजय उपाध्याय, मुसाफिर उपाध्याय, श्याम सुंदर बिन्द, दरोगा राय, छोटे सिंह आदि आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लोग विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतने को विवश हैं। जनता इंटर कालेज बबुरा धीना के प्रधानाचार्य अनुपम राय, किसान नेता रतन सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह का कहना है कि दस वर्ष पूर्व में निर्माण के समय मार्ग किनारे की झाड़ियों की साफ सफाई कराई गई थी। जबकि आए दिनझाड़ियों की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं।