{"_id":"5bdca5f4bdec2269602c53f2","slug":"81541187060-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटों ने लिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटों ने लिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत नगर के बटालियन प्रांगण में कैडेटों और कर्मचारियों ने स्वयं को भष्टाचार मुक्त रखने का संकल्प लिया। इस दौरान सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले ने भ्रष्टाचार को देशहित में बड़ा नुकसान बताया।
सूबेदार आले ने कहा कि भारत का लगभग 280 लाख करोड़ रुपये स्विस बैंक में जमा है। ये रकम इतनी है कि भारत में आने वाले 30 सालों का बजट बिना टैक्स के बनाया जा सकता है। इससे 60 करोड़ रोजगार के अवसर दिए जा सकते हैं अथवा भारत के किसी भी गांव से दिल्ली तक 4 लेन रोड बनायी जा सकती है। इस धन से 500 से ज्यादा सामाजिक प्रोजेक्ट पूरे किए जा सकते हैं। ये रकम इतनी ज्यादा है कि अगर हर भारतीय को 2000 रुपए हर महीने भी दिए जाए तो 60 साल तक ख़त्म ना हों। यानी भारत को किसी वर्ल्ड बैंक से लोन लेने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की जरूरत है। यह तभी संभव है जब हम सभी मिलकर भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर सुबेदार नित्यानंद सिंह, संजीव सिंह, हवलदार राकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, एचपी शर्मा, थापा उपस्थित रहे।