{"_id":"5bc38ad1bdec2269345629b6","slug":"81539541713-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनांचल में गूंज रही है देवी मंत्रों की झंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनांचल में गूंज रही है देवी मंत्रों की झंकार
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया कोतवाली के मुबारकपुर गांव में शारदीय नवरात्र के आरंभ होने के साथ ही देवी मंत्र सुनाई दे रहे हैं। वनांचल के इस पठारी गांव में 36 वर्ष पूर्व गांव के युवकों द्वारा दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन आरंभ किया गया था। इस पूजा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, भगवान गणेश तथा कुमार कार्तिकेय के प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर उनका पूजन-अर्चन आरंभ हो जाता है। दुर्गा पूजा समिति के वर्तमान अध्यक्ष रोहित यादव, महामंत्री सदानंद यादव, उपाध्यक्ष तिलकु यादव, कोषाध्यक्ष रामभवन विश्वकर्मा, रक्षामंत्री बुल्लू सिंह इस वर्ष आयोजन में अहम भूमिका अदा कर रहे है। ब्यूरो
चकिया। नगर में दुर्गा पूजा समारोहो की तैयारियां अंतिम दौर में है। पूजा के लिए सज रहे पंडालों को अंतिम टच देने में कारीगर जुटे हैं। सोमवार की देर रात प्रतिमाओं की पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही समारोह शुरू हो जाएंगे।
नगर में स्थापित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति महाराजा का किला, श्री श्री नवज्योति दुर्गा पूजा समिति चौक झंडा के पास, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति सहदुल्लापुर, श्री श्री वंदना दुर्गा पूजा समिति पूर्वी बाजार, श्री श्री बाल ज्योति दुर्गा पूजा समिति मुहम्मदाबाद, बाल युवा दुर्गा पूजा समिति वार्ड नं.-3 शमशेर नगर, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति लोहटिया मार्केट के पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में हैं। पंडालों एवं आस-पास के क्षेत्रो में बिजली के झालरों तथा ट्यूबलाईटो की आकर्षक सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। वंदना दुर्गा पूजा समिति में मां दुर्गा एवं महिषासुर के युद्ध का सजीव प्रसारण इलेक्ट्रानिक यंत्रो के माध्यम से किया जायेगा। कलाकार धर्मदेव विष्वकर्मा इस युद्ध का प्रसारण करेंगे। वही बाल युवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वयं महिषासुर का सिर चक्र से धड़ से अलग करने का प्रसारण किया जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित शम्मा माई मंदिर प्रांगण में रविवार की सुबह समाज संगठन और सब जग चल्लनहार ट्रस्ट की ओर से देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें नगर व आस-पास से आए कई नामी-गिरामी व प्रतिभावान कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा। देवी गीत से कलाकारों ने समा को बांधा। कार्यक्रम की शुरूआत दीपेंद्र गोस्वामी ने गणेश वंदना से की । धीरज तिवारी ने देवी गीत पचरा गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया। वाराणसी के पड़ाव इलाके से आए छोटू तिवारी ने बम बम बोल रहा है। काशी गीत गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर सब जग चल्लनहार ट्रस्ट व समाज संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जुनेजा, उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल, संरक्षक शिवनाथ गुप्ता उर्फ पप्पू ,कोषाध्यक्ष सागर गुप्ता, मीडिया प्रभारी महेंद्र प्रजापति, राजू यादव मंडल, सोनू जायसवाल, मुकेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, अशोक जायसवाल उपस्थित रहे। ब्यूरो