फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मीक्षा बैठक में बाजार बंदी के बाद की स्थिति पर हुई चर्चा

मीक्षा बैठक में बाजार बंदी के बाद की स्थिति पर हुई चर्चा

Sun, 30 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मीक्षा बैठक में बाजार बंदी के बाद की स्थिति पर हुई चर्चा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर के कसाब महाल स्थित मंडल के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में जीएसटी, ऑनलाइन ट्रेडिंग और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में 28 सितंबर को किये गये भारत बंद के बाद की स्थिति पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने इस बंदी को पूरी तरह सफल बताया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष मंसूर आलम ने कहा कि शुक्रवार की बंदी ने यह साबित किया कि देश की जनता के ऊपर सरकार द्वारा थोपा गया टैक्स को देश की जनता व व्यापारी सहन नहीं कर सकते है। इन करों से महंगाई भी बढ़ी है, जो व्यापारियों और आम लोगों के हित में नहीं है। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि सरकार के इस रवैया से व्यापारियों का सिर्फ शोषण व दोहन हो रहा है। इसका विरोध लगातार जारी रहेगा। प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि अगर सरकार अब भी नहीं चेती तो व्यापारी संघर्ष की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने का कार्य करेगी। बैठक में अशोक जायसवाल, मनोज शर्मा, सरदार अवतार सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, मंगल जायसवाल, मोहम्मद इश्तियाक, शमीम शादाब, माजिद परवेज, वसंत जायसवाल, भरत अग्रहरि, अखिलेश चौहान, सुधीर चौहान, राहुल जायसवाल, रामानंद सेठ, सरदार दीपू सिंह, सतीश जायसवाल, नियाज अहमद, जुबेर खान, संतुमल, शाहिद तौसिफ, इश्तियाक अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed