{"_id":"5baa828b867a557ec232daf6","slug":"81537901195-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा सुमन अर्पित करके दीनदयाल को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा सुमन अर्पित करके दीनदयाल को किया याद
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। लोगों ने दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा प्रखर राष्ट्रवादी बताया।
गोष्ठी में सहकारी चीनी मिल औराई के डायरेक्टर और भाजपा नेता शशिशंकर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान राष्ट्रवादी होने के साथ ही एकात्मवाद और अंत्योदय के प्रणेता थे। उनकी सोच रही कि विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कहा कि आज भाजपा पंडित के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य रही है। देश और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह पंडित जी के विचारों के अनुरुप समाज में कार्य करें और सरकार की योजनाओं को जरुतरमंदों तक पहुंचाए। इस दौरान चेयरमैन रविंद्रनाथ, अनिल तिवारी, शिवराज सिंह, अभिमन्यु सिंह, विजय मौर्य, ओम प्रकाश, संतोष कश्यप, राजेश सिंह, संजय तिवारी, गुड्डू गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, अशोक मौजूद रहे।