{"_id":"5b82fe1442c792466a5060b1","slug":"81535311380-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर आवासों के मम्मत और पानी निकासी के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर आवासों के मम्मत और पानी निकासी के लिए प्रदर्शन
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
विरोध किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिला अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बने आवास काफी जर्जर हो चुके है। वहीं पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। रविवार को यहां रह रहे स्वास्थ्य कर्मियों ने पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी किसी इसे ठीक नहीं कर रहे हैं। चेताया कि जर्जर आवासों को ठीक और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो सीएमओ का घेराव करेंगे।
मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति जिला अस्पताल परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इससे हर साल बरसात के मौसम में पूरे परिसर में जल भराव हो जाता है। वहीं परिसर में बने कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों में भी पानी घुस जाता है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों व उनके परिवार के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं सीएमओ कार्यालय भी जलभराव के जद में रहता है। इसके बाद भी समस्या को दूर करने की जरूरत नहीं समझी जाती है। शनिवार को हुई झमाझम बारिश के कारण परिसर में घुटने तक पानी लग गया। इससे आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। इससे आजिज लोगों ने रविवार को प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। साथ ही परिसर में हुए जलभराव और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की। चेताया कि यदि शीघ्र ही समस्या दूर नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन को विवश होंगे। इस दौरान वकील अहमद, अरविंद कुमार, संकट, अर्जून, मंटू, अभिषेक, विशाल, जयप्रकाश मौजूद रहे।