{"_id":"5b046c034f1c1b5c798b5c32","slug":"81527016451-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मतदान के आरोप तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मतदान के आरोप तीन पर मुकदमा
Updated Wed, 23 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहनियां। स्थानीय विकास खंड में सोमवार को ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान फर्जी मतदान करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मंगलवार को बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। बीडीओ बिजय जायसवाल ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी नित्यानंद ने फर्जी वोटिंग आईडी का प्रयोग करने के पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख शीला सोनकर के खिलाफ अविश्वास पर मतदान हुआ था। जो बहुमत नहीं होने के चलते गिर गया। सपा कार्यकर्ताओं ने सकलडीहा विधायक प्रभुनारायन यादव के नेतृत्व में कुछ लोगों पर फर्जी पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया था। ग्राम विकास अधिकारी नित्यानंद ने बताया कि मंगलवार को उन्होने पपौरा निवासी रवि सिंह, कैलावर निवासी रिंकू पांडेय, टड़िया निवासी राजकुमार मौर्या के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन