{"_id":"5ad8f2004f1c1b54098b56c3","slug":"81524167168-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में डूबने से अधेड़ की मौत
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के बंजारी निवासी एक व्यक्ति गुरुवार शाम गांव नदी में गिरकर डूब गया। वह शौच के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से नदी में गिर पड़ा। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं मिला। सुबह उसका शव नदी में उतराया मिलने की जानकारी होने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बंजारी कला निवासी अशोक केशरी (45) गुरुवार को लगभग चार बजे शौच के लिए सेवटी नदी किनारे गया था। शौच के बाद पानी छूने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर पड़ा। गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों उसकी खोजबीन के लिए निकले। आसपास खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। जिससे वह लौटकर घर चले गए। सुबह ग्रामीण एक बार फिर नदी किनारे शौच करने गए तो देखा कि अशोक का शव पानी में उतराया पड़ा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतक के बेटे तिलकराज ने हलिया पुलिस को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
नदी में डूबने से अधेड़ की मौत