{"_id":"5a551b504f1c1bd2178b5ed2","slug":"81515526992-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे के लिए पुलिस ने खंगाला दुकानों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे के लिए पुलिस ने खंगाला दुकानों को
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक के सख्त निर्देश के बाद मंगलवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर चाईनीज मांझे की तलाश में पुलिस ने पतंग की कई दुकानों को खंगाल डाला। इस दौरान पुलिस ने बबुरी कस्बा स्थित कई दुकानों से पचास बंडल चाईनीज मांझा बरामद किया। वहीं इलिया और मुगलसराय में जांच के दौरान पुलिस को किसी भी पतंग विक्रेता के यहां चाईनीज मांझा नहीं मिला। इस दौरान सीओ सदर प्रदीप चंदेल ने चेताया कि यदि किसी विक्रेता के यहां प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ तो उसे विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
बबुरमी संवाददाता के अनुसार मंगलवार की दोपहर बबुरी थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने चाइनीज मांझे के लिए कस्बा स्थित पतंग विकलेताओं के यहां छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न दुकानों से कुल पचास बंडल प्रतिबंधित मांझा बरामद किया। जिसे जब्त कर थाने ले आये और दुकानदारों के हिदायत दी कि अब कोई भी चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही होगी। मुगलसराय संवाददाता के अनुसार शाम को लगभग छह बजे सीओ सदर प्रदीप चंदेल के नेतृत्व में एसएसआई योगेन्द्र यादव, एसआई धीरेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने धर्मशाला रोड स्थित पतंग विक्रेताओं की दुकान पर जाकर मांझे के बाबत पूछताछ करते हुए दुकानों में रखे मांझे को परखा। इस दौरान किसी भी विक्रेता के यहां पुलिस को प्रतिबंधित मांझा नहीं मिला। इलिया संवाददाता के अनुसार इलिया थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने क्षेत्र स्थित पतंग विक्रेताओं के यहां चाइनीज मांझे के लिए छापेमारी की, लेकिन उनके हाथ भी खाली रहे।