{"_id":"5a493ddc4f1c1b001c8bbe08","slug":"81514749404-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से पुआल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से पुआल में लगी आग
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बिहार के कर्मापुर गांव में रविवार को खलिहान में रखा 35 बीघे का पुआल बिजली की शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हो गया। अग्निशमन दल के कर्मियों द्वारा अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
चांद थाना क्षेत्र के कर्मापुर गांव निवासी बलेसर सिंह का सिवान में खलिहान था। जहां 35 बीघे खेत से धान की मड़ाई के बाद पुआल को रखा गया था। रविवार की सुबह बिजली के तार में हुई शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पुआल में आग लग गई आग की तेज लपट देख लोग खलिहान की तरफ दौड़ पड़े बिहार और उत्तरप्रदेश के अग्निशमन दल के टीम ने घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। खलिहान उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित था इसी वजह से यूपी और बिहार की अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गया। लेकिन तब तक सारा पुआल जलकर खाक हो गया।