फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   निर्माण कार्य की होगी जांच

निर्माण कार्य की होगी जांच

Sat, 23 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्य की होगी जांच

विज्ञापन
चंदौली। प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग मैराथन बैठक करने के बाद मद्घूपुर में निर्माणाधीन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय निर्माण का बजट 97 लाख रुपये से बढ़कर एक करोड़ 38 लाख रुपये होने की जानकारी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने का निर्देश दिया। कहा कि एक वर्ष का विलंब होने पर चालीस प्रतिशत बजट बढ़ जाना संभव नहीं है। प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल और सीडीओ के विरुद्घ कार्रवाई के भी संकेत दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव और जिलाधिकारी को बरसात होने के कारण लगभग पंद्रह मिनट वाहन में बैठकर बारिश बंद होने का इंतजार करना पड़ा। कच्चा मार्ग होने के कारण अधिकारियों का वाहन कार्यालय तक नहीं पहुंच सका। बारिश कम होने पर प्रमुख सचिव और डीएम छाता लगाकर कार्यालय पहुंचे और निर्माण कार्य की जानकारी ली। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता ने बताया कि कार्यालय निर्माण का बजट 97 लाख रुपये निर्धारित था। दो किश्तों में संस्था को 93 लाख रुपये मिले हैं। धन जारी होने में विलंब के चलते निर्माण का बजट एक करोड़ 36 लाख रुपये पहुंच गया है। इतना सुनते ही प्रमुख सचिव बिफर पड़े उन्होंने कहा कि एक वर्ष में ऐसा क्या हो गया कि निर्माण का बजट चालीस प्रतिशत बढ़ गया। उन्होंने सीडीओ से प्रगति की जानकारी ली लेकिन सीडीओ कुछ नहीं बता सके। प्रमुख सचिव ने निर्माण कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


केशवपुर में सुनी जनता की समस्या
चंदौली। प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव और डीएम हेमंत कुमार ने ओडीएफ गांव केशवपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। डीएम ने सोनार और लोहार बस्ती में हैंडपंप लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही खंड विकास अधिकारी से गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने ग्राम प्रधान कृष्णकांत तिवारी से कहा कि गांव को आनलाइन कराएं और इसे आदर्श गांव के रूप में विकसित करें। इसके बाद प्रमुख सचिव ने पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान के अंतर्गत बन रहे दो कक्षाओं और लैब का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed