फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   साफ सफाई को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

साफ सफाई को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
साफ सफाई को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
इलिया। कस्बा के दलित बस्ती में नाली का गंदा पानी लगातार बहते रहने से स्थिति नारकीय हो गई है। नाराज ग्रामीणों ने रविवार बीच गली में खड़े होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गली की सफाई एवं गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की।

इलिया कस्बा में सफाई कर्मियों के न आने से दलित वस्ती सहित आधे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गलियों में गंदा पानी लगा हुआ है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। जिससे अजीज होकर ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान इंदु देवी से गली के साफ सफाई एवं पानी निकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके लिए कई बार विकासखंड के एडीओ पंचायत एवं बीडीओ को भी समस्या की जानकारी दी गई। लेकिन किसी ने आज तक इस गंभीर समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। जिससे आजिज होकर ग्रामीणों को प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ा। ग्रामीण बाबूलाल, धनई, अजय कुमार, श्यामनारायण, गुड्डू, श्यामबिहारी, कैलाश, महेंद्र, मुन्नी देवी हीरावती देवी आदि का कहना है कि विकासखंड का सबसे बड़ा ग्रामपंचायत होने के बाद भी कस्बे की तरफ किसी भी जनप्रतिनिधि व अधिकारियों का ध्यान नहीं है। जिससे कस्बे में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई कर्मियों की नियुक्ति के बाद भी वह सफाई करने के नाम पर गांव में आते ही नहीं हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान इंदु देवी का कहना है कि गांव में एक भी सफाई कर्मी मौजूद नहीं है। जिसके चलते समस्या हो रही है। जल्द ही सफाई कर्मियों सूचना देकर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed