फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   समाज विकास में संस्कृति का अलग महत्व

समाज विकास में संस्कृति का अलग महत्व

Wed, 30 Aug 2017 05:06 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
समाज विकास में संस्कृति का अलग महत्व

विज्ञापन
चंदौली। समाज के विकास में संस्कृति का अलग महत्व है। इसके बिना समाज का विकास संभव नहीं है। ये बातें मंगलवार को प्रदेश सरकार के कानून सलाह राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा कराए गये कला संगम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया स्कील डेवलपमेंट के तहत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युुवाओं की सोच व विकास पर सरकार ध्यान दे रही है। उन्होंने भारत सरकार की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। कहा कि भ्रष्टाचार को कम करने के लिए नोट बंदी जरुरी थी। इसलिए यह देश हित में लिया गया निर्णय है। कला संगम में पंद्रह प्रतिभागियों ने अपने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें से जज ने संगीत के क्षेत्र में तीन व चित्रकला के क्षेत्र से तीन-तीन लोगों को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान आने पर पुरस्कृत भी किया। कला व संगीत के क्षेत्र में अमित सिंह को, रोहित बाबू को द्वितीय व अभिषेक पांडेय को तीसरा स्थान मिला। वहीं चित्रकला में रजनीकांत, अपर्ना गुप्ता, ऋतिका पांडेय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान आशीष रघुवंशी, संजय सिंह योगी, शशिशंकर सिंह, राहुल, पवन पांडेय, राजेश सिंह, शिवराज, शमशेर सिंह, राणा सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed