फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शिक्षामित्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा....

शिक्षामित्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा....

Sat, 19 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा....
जुलूस

विज्ञापन
चंदौली। बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने तीन दिवसीय धरने के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। माध्यमिक शिक्षक संघ, अनुदेशक और किसान यूनियन ने भी शिक्षामित्रों अपना समर्थन प्रदान करते हुए जुलूस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अब लड़ाई आर या पार की होगी।

इससे पूर्व धरने के दौरान शिक्षामित्रों ने कहा कि शिक्षामित्रों ने कहा कि समायोजन रद्द होने के बाद प्रदेश के एक लाख 70 हजार शिक्षामित्र सड़क पर आ चुके हैं। आंदोलन के अलावा उनके पास कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है। शिक्षामित्रों के सत्रह वर्ष के कार्यकाल को देखते हुए प्रदेश सरकार को सहयोगी की भूमिका में आना चाहिए। लेकिन सरकार अपने ही वादे से पीछे हट रही है। शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द हुए एक पखवारे से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक शिक्षामित्रों के हितार्थ कोई निर्णय नहीं लिया है। कहा कि सरकार अध्यादेश लाकर शिक्षामित्रों का सम्मान पुन: लौटाए और उनको शिक्षक के पद पर बरकार रखे। वहीं विभिन्न संगठनों ने शिक्षामित्रों को अपना समर्थन दिया और उनके संघर्ष में सहयोग का भरोसा दिलाया। अंत में शिक्षामित्रों ने धरनास्थल से तिरंगा यात्रा निकाली और विकास भवन तक गए। महिला शिक्षामित्रों ने भी बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और धरने के दौरान डटी रहीं। इस अवसर पर बृजेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, संतोष यादव, हेमंत मौर्य, संगीता सिंह, जेपी पांडेय, विजयश्याम तिवारी, राजेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed