फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   800 km road of the district will be pothole free from nine and a half crores

साढ़े नौ करोड़ से गड्ढामुक्त होगी जिले की 800 किमी सड़क

Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
800 km road of the district will be pothole free from nine and a half crores
पीडीडीयू नगर। शासन की ओर से प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 15 सितंबर से 15 नवंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में भी करीब 800 किलोमीटर की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जा रहा है। सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन के पास नौ करोड़ 50 लाख की कार्ययोजना बनाकर भेजी थी। कार्ययोजना स्वीकृत होने के बाद विभाग को धन मिलना आरंभ हो गया है। अब विभाग ने सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान जिले की कई प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। इससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई उठानी पड़ रही थी। लोगों की समस्या को देखते हुए शासन ने सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए नए सिरे से तैयारी शुरू कर दी है। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होने वाली मुख्य सड़कों में पड़ाव से पचफेड़वा तक जीटी रोड का करीब 15 किलोमीटर हिस्सा, चंदौली-चहनिया- गाजीपुर मार्ग, सकलडीहा- अमड़ा मार्ग सहित अन्य ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों पर बने गड्ढों के कारण लोगों का चलना मुश्किलभरा हो गया था। सड़कों पर बने गड्ढों को भरने के लिए कई स्थानों पर लोगों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था। साथ ही सड़कों पर बने गड्ढों में धान रोपकर विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद बरसात समाप्त होते ही सड़क पर बने गड्ढों को भरने का कार्य आरंभ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। देखना यह होगा कि तय सीमा 15 नवंबर तक पीडब्ल्यूडी कितनी सड़कों को गड्ढामुक्त करने में सफल हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed