{"_id":"68e6b3baa8fd3ae3cc021568","slug":"80-work-of-six-and-four-lane-from-padav-to-godhna-completed-chandauli-news-c-189-1-svns1011-137591-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पड़ाव से गोधना तक के सिक्स और फोरलेन का 80 प्रतिशत कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पड़ाव से गोधना तक के सिक्स और फोरलेन का 80 प्रतिशत कार्य पूरा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में फोरलेन पर आवागमन करते लोग। संवाद
जिले में पड़ाव चौराहे से से गोधना मोड़ तक 15 किलोमीटर सिक्स लेन का काम 328.28 करोड़ से कराया जा रहा है। 2021 में लेन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जो पड़ाव से शुरू होकर नगर तक पहुंच गया है। लेन के किनारे सुंदर पत्थरों व पौधे लगाने का काम शेष है।
योजना के तहत नगर में करीब तीन किलोमीटर फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का दावा है कि वर्ष के अंत तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार नगर क्षेत्र में नौ-नौ मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा डेढ़ मीटर चौड़ाई में डिवाइडर बनाया जाएगा। दोनों पटरियों पर किनारे करीब ढाई मीटर चौड़ा नाला भी बनाया जा रहा है। कुल मिलाकर 28.2 मीटर चौड़ाई में जमीन का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन
वहीं दुलहीपुर में भी निर्माण के संबंध में कार्य आरंभ किया जा रह चुका है। इसके अलावा लेन की जद में आने वाले मंदिरों को भी शिफ्ट किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि बारिश व त्योहारों के कारण कार्य की गति कुछ धीमी हुई है। कार्यदायी संस्था को वर्ष के अंत तक योजना से जुड़े सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।