फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   8 teenagers who ran away from home and reached the railway station were caught

Chandauli News: घर से भागकर रेलवे स्टेशन पहुंचे 8 किशोर पकड़े

Wed, 30 Jul 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
8 teenagers who ran away from home and reached the railway station were caught
पीडीडीयू नगर। आरपीएफ, बचपन बचाओ आंदोलन और ग्राम स्वराज समिति की तरफ से मंगलवार को संयुक्त रूप से पीडीडीयू जंक्शन पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान आठ किशोर पकड़े गए। सभी घर वालों से नाराज होकर पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे थे। इनके परिवार वालों को सूचित किया गया। बच्चों को घर पहुंचाने के लिए उन्हें चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि घरवालों से नाराज होकर घर छोड़कर आने वाले किशोर को पकड़ कर उनकी काउंसिलिंग कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जाता है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑपरेशन आहट और ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की दोपहर में आरपीएफ की एसआई सरिता गुर्जर, ग्राम स्वराज्य समिति के जिला समन्वयक सौरभ सिन्हा, कार्यक्रम समन्वयक जुनैद खान, बचपन बचाओ आंदोलन की चंदा गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन के पीआरएस काउंटर के पास से 4 किशोर को संदिग्ध स्थिति में पाया गया। वहीं दोपहर दो बजे चार और किशोर पकड़े गए। काउंसिलिंग के दौरान सभी ने बताया कि वे घर वालों की डांट से नाराज होकर भाग गए थे और पीडीडीयू जंक्शन से ट्रेन पकड़ कर किसी बड़े शहर में काम करने जाने वाले थे। सभी किशोर के परिजनों को सूचना दी गई। सभी किशोरों को परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed