Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   75 people purchased real estate in two days; among them were 34 women.

Chandauli News: दो दिनों में 75 लोगों ने खरीदी अचल संपत्ति, इनमें 34 महिलाएं

Sun, 08 Nov 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
75 people purchased real estate in two days; among them were 34 women.
पीडीडीयू नगर। संपत्ति की खरीदारी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। धनतेरस और दीपावली से एक दिन पहले शनिवार को पीडीडीयू तहसील में दो दिनों के भीतर कुल 75 रजिस्ट्री कराई गईं। इनमें 34 महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री हुई। इस तरह कुल बैनामों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 45.33 प्रतिशत रही।
विज्ञापन


धनतेरस के दिन तहसील में कुल 43 रजिस्ट्री हुई थीं। इनमें 23 महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदी गई। इसके बाद शनिवार को 32 रजिस्ट्री कराई गईं, जिनमें 11 महिलाओं के नाम पर थीं। इस तरह दोनों दिनों में कुल 75 रजिस्ट्री में 34 महिलाओं के नाम संपत्ति का बैनामा हुआ।
विज्ञापन


महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत की छूट दे रही है। पहले यह छूट अधिकतम 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर मिलती थी। जुलाई 2025 में सरकार ने इसका दायरा बढ़ाकर एक करोड़ रुपये तक कर दिया। इससे महिला के नाम संपत्ति खरीदने पर अधिकतम एक लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को संपत्ति का मालिकाना हक दिलाने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टांप शुल्क में छूट से परिवारों में भी महिलाओं के नाम जमीन और मकान खरीदने की रुचि बढ़ी है। इससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा और पारिवारिक संपत्ति में अधिकार मिलने का रास्ता मजबूत होता है। हालांकि, दोनों दिनों में हुई 34 रजिस्ट्री में कितनी महिलाओं ने स्वयं संपत्ति खरीदी और कितनी में परिवार के अन्य सदस्यों की भी हिस्सेदारी रही, इसका अलग-अलग आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।


कोट

धनतेरस के दिन पीडीडीयू तहसील में कुल 43 रजिस्ट्री हुई थीं। इनमें 23 महिलाओं के नाम पर कराई गईं। वहीं, दीपावली से एक दिन पहले शनिवार को 32 रजिस्ट्री हुईं, जिनमें 11 महिलाओं के नाम पर थीं। इस तरह दोनों दिनों में कुल 75 रजिस्ट्री हुईं, जिनमें 34 महिलाओं के नाम पर संपत्ति का बैनामा कराया गया। - सुशील कुमार त्रिपाठी, रजिस्ट्रार, पीडीडीयू तहसील
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed