{"_id":"edfc78e62ef22f042f46f0e66a98ebf6","slug":"731-nominations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"731 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
731 ने किया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहाबगंज और नौगढ़ ब्लाक मुख्यालयों पर प्रधान
पद के कुल 731प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
जिसमें पहले दिन शहाबगंज में 11 काउंटरों पर प्रधान पद के लिए 259 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 268 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
इसी तरह नौगढ़ ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान पद के लिए 472 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 402 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। मंगलवार को भी नामांकन जारी रहेगा।
पंचायत चुनाव के पहले चरण में 28 नवंबर को मतदान होगा।
इसके लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह साढ़े सात बजे से नामांकन शुरू होने के पहले ही ब्लाक मुख्यालयों पर लोगों की भीड़ जुट गई।
शहाबगंज में 72 ग्राम प्रधान और 866 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पंचायतवार 11 काउंटर बनाए गए। यहां निर्धारित समय से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
आरओ अविनाशचंद्र कुशवाहा ने बताया कि शाम चार बजे तक यहां प्रधान पद के लिए 268 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
जुलूस के साथ आए प्रत्याशियों को नामांकन स्थल से पहले ही रोक दिया गया था।
इसी तरह नौगढ़ ब्लाक मुख्यालय पर 43 प्रधान और 503 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई।
यहां गहमागहमी के बीच शाम सात बजे तक नामांकन प्रक्रिया जारी रही। एआरओ अखिलेश जायसवाल ने बताया कि यहां पहले दिन प्रधान पद के लिए 472 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 402 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
इस दौरान सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष रामनरायन पासी, चकरघट्टा थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव और पीएसी के जवान डटे रहे।