फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   हिन्दू युवा वाहिनी के होली मिलन में खूब उड़े अबीर गुलाल

हिन्दू युवा वाहिनी के होली मिलन में खूब उड़े अबीर गुलाल

Sun, 24 Mar 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
हिन्दू युवा वाहिनी के होली मिलन में खूब उड़े अबीर गुलाल

विज्ञापन
चहनियां। हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से क्षेत्र के जूड़ा नारेपर गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में वाहिनी के सदस्यों ने खूब रंग अबीर उड़ाए। इस दौरान संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

कार्यक्रम की शुरूआत वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश राय ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम आयोजक जिला मंत्री अतुल सिंह रघुवंशी और आशीष सिंह ने अतिथियों के अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। मंडल प्रभारी अंबरीष सिंह भोला ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी संगठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित संस्था है, इसका मूल उद्देश्य समता मूलक समाज की स्थापना करना है। इस मौके पर रामदयाल यादव, प्रमोद सिंह, तेज प्रताप सिंह, राम विलास पांडेय, परमात्मा सिंह, विमल सिंह, आनंद पांडेय, विवेक सिंह, अमित वर्मा, संतोष खरवार, सोनू यादव, अजय राम, संजय सिंह, चंदन जायसवाल, अमित पांडेय, आशीष सिंह रघुवंशी, संदीप सिंह फौजी, राजकुमार तिवारी रहे। अध्यक्षता प्रभुनरायन लल्ला ने और संचालन रामदरस यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed