पीडीडीयू नगर। केंदीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव उमंग में छात्र छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी। छात्रों ने गीत, संगीन और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जहां पूरे देश की झलक एक मंच पर दिखाई वहीं हरियाली, गौरैया बचाने के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। छात्रों की प्रतिभा देख कर अभिभावक भी मंत्रमुग्ध रहे। कार्यक्रम की शुरूआत डीआरएम पंकज सक्सेना और विशिष्ट अतिथि कली सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पूर्व स्काउट गाइड ने बैंड बाजा के साथ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना के साथ हुई। प्राथमिक कक्षाओं के नन्हें मुन्नों ने आकर्षक नृत्य और गायन प्रस्तुत कर मन मोहा। वहीं माध्यमिक कक्षाओं छात्र छात्राओं ने मंगोलियन नृत्य और प्राथमिक कक्षा के छात्रों ने एरोबिक्स का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मेें प्रतिभाग कर चुकी अंतरादास ने कत्थक से उपस्थित लोगों क मन मोहा। माध्यमिक विद्यार्थियों ने जर्मन समूह गान के बाद राजस्थानी एवं गुजराती नृत्य का रंगारंग प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि पंकज सक्सेना ने बच्चों के विकास में शिक्षक के महत्व को रेखांकित किया। इस मौके पर प्राचार्य सोमपाल ने विद्यालय के वर्ष भर की उपलब्धियां बताई। इस मौके पर जेपी राम, शिल्पा सक्सेना, सुधा श्रीवास्तव, मनीष कुमार पांडेय, पीसी श्रीवास्तव, रजनीकांत पाण्डेय, डीके राय, नगीना राम, रोहित यादव, अरुण कुमार रहे। धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य मनीष कुमार यादव ने की।