फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   30 मिनट का सफल तीन घंटे में तय कर रहे वाहन

30 मिनट का सफल तीन घंटे में तय कर रहे वाहन

Sat, 19 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
30 मिनट का सफल तीन घंटे में तय कर रहे वाहन
सैयदराजा। नेशनल हाइवे दो पर के एक लेन पर शुक्रवार की भोर से ही वाहनों की रफ्तार थम गई। कारण कि सैयदराजा के भतीजा मोड़ के पास हाईवे के चौड़ा करने के लिए पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इसी में सर्विस रोड संकरी होने के साथ प्रयागराज में कुंभ के मद्देनजर बड़े वाहनों को रूट डायवर्जन से समस्या गंभीर हो गई है। शुक्रवार को सुबह जाम लगा तो देर रात तक लोग जाम से जूझते रहे लेकिन उससे निजात नहीं मिल सकी। नतीजा रहा कि नौबतपुर-सैयदराजा से अलीनगर-नियामाताबाद तक तकरीबन 30 किमी लंबा एक लेन पर वाहनों का लंबा काफिला लग गया। 30 मिनट का सफर वाहनों को तय करने में तीन घंटे लग जा रहे हैं। हाईवे पर जाम लगने का असर नौबतपुर में कर्मनाशा नदी पार बिहार की सीमा तक रहा। लंबा जाम लगने से वाहन जहां तहां खड़े हो गए। मौके पर पहुंची यातायात और जिला पुलिस ने जाम छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन वाहनों के आड़े तिरछे खड़ा होने पर जाम की समस्या और गंभीर हो गई। इसमें कई स्कूली वाहन भी फंस गए। लेकिन वे किसी तरह हाईवे से निकलकर संपर्क मार्ग के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना हुए। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को उनकी लेन में कराकर वाहनों को आगे बढ़ाना शुरू किया लेकिन जाम इस कदर था कि निकलना मुश्किल था। दरअसल नेशनल हाइवे पर इन दिनों निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके चलते अलीनगर और सैयदराजा के बीच में निर्माधीन अंडर पास को बनाने के लिए कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य शुरु करा दिया है। हाइवे के किनारे बने सर्विस रोड के सहारे बड़े और छोटे वाहन अपने गंतव्य की ओर निकल रहे है। अत्याधिक बड़ी गाड़ियों के आवागमन होने के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। वहीं बाइक सवार और छोटे वाहन जेठमलपुर मोड़ से सैयदराजा बाजार होते हुए बिहार की तरफ निकल जा रहे हैं लेकिन बड़े वाहनों को अलीनगर से नौबतपुर पहुंचने में ढाई से तीन घंटे लग जा रहे हैं। जबकि अलीनगर से नौबतपुर का रास्ता मात्र आधे घंटे का है। माना जा रहा है कि जब तक हाईवे पर बन रहा पुल का काम पूरा नहीं हो जाएगा तब तक वाहनों को सर्विस रोड से गुजरना पड़ेगा और जाम की स्थिति रहेगी। वहीं गाजीपुर में गंगा पुल में आई दरार से गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर, बलिया, मोहम्दाबाद जाने वाले ट्रकों को भी वाराणसी की ओर से जाना पड़ रहा है। जिससे हाइवे पर वाहनों का दबाव अधिक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed