फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   समाज के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका: एएसपी

समाज के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका: एएसपी

Wed, 19 Dec 2018 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
समाज के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका: एएसपी

विज्ञापन
चंदौली। नारी सशक्तीकरण के तहत एक माह तक चले संकल्प जागरूकता अभियान का समापन मंगलवार को केविके सभागार में हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ और सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने दीप जला करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों ने महिलाओं को जागरूक और स्वावलंबी बनाने के लिए अपने अपने विचार रखे। वहीं सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने कहा कि बदलते परिवेश में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भूमिका बढ़ गई है। महिलाएं सभी क्षेत्र में अपनी योग्यता प्रदर्शित कर रही हैं। लेकिन अशिक्षा और नारी हिंसा के मामले आ रहे हैं। यह ठीक नहीं । पुलिस विभाग की ओर से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाते है। वहीं उनके लिए अलग से महिला थाना भी संचालित है। मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि शासन के निर्देश पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक और स्वावलंबी बनाने के लिए 17 नवंबर से 17 दिसंबर तक पूरे जनपद में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ल ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान केविके प्रभारी डा. आरपीएस रघुबंशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती देवी, डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष राधा रानी गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रीता जायसवाल, किशन वर्मा, प्रियंवदा सिंह, अराधना गुप्ता, नीलम ओझा, अंकित सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed