{"_id":"5c042869bdec22418a6ad342","slug":"71543776361-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन में महिला-पुरुष दोनों की भागीदारी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन में महिला-पुरुष दोनों की भागीदारी जरूरी
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। ग्राम्या संस्थान एवं सहयोग संस्था के संयुक्त तत्वाधान में नौगढ़ में परिवार नियोजन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता को लेकर एक साथ राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि परिवार नियोजन से विकास संभव होगा। कहा परिवार नियोजन की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की नहीं है बल्कि पुरुषों की भी है। तभी इसका सार्थक परिणाम सामने आएगा। भारतीय समाज में आज भी अधिकांश परिवारों में इससे जुड़े निर्णय पुरुष ही लेते हैं। गर्भ निरोधकों का इस्तेमाल केवल महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं है। नीतू सिंह ने बताया कि यह अभियान एक साथ देश के कई जिलों में चलाया जा रहा है। पुरुषों को घर के काम में हाथ बंटाने, बच्चों की देखभाल करने आदि में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सुरेंद्र, शादाब, त्रिभुवन, मोहन, रामबली, राम विलास, प्रदीप शामिल रहे। ब्यूरो