फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वाहन के धक्के से साइकिल मिस्त्री की मौत

वाहन के धक्के से साइकिल मिस्त्री की मौत

Sat, 01 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
वाहन के धक्के से साइकिल मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
सकलडीहा। चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर घरचित पुलिया के समीप शुक्रवार की सुबह टहलने के लिए निकले अधेड़ साइकिल मिस्त्री की किसी वाहन के धक्के से मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। साथ में टहलने वाले दूसरे युवकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ साइकिल मरम्मत कर पत्नी सहित तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का पालन पोषण करता था।

कस्बा निवासी नंदू विश्वकर्मा (58) हर रोज की तरह शुक्रवार की सुबह पांच बजे घर से पैदल टहलने के लिए निकला था। चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर घरचित पुलिया के समीप अज्ञात वाहन ने धक्क मार दिया। वाहन की टक्कर से नंदू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब तक लोग जुटते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। खून से लथपथ होकर सड़क के किनारे पड़े नंदू को देख कर भोर में दौड़ने वाले युवकों ने पुलिस को सूचित किया। युवकों के सहयोग से पुलिस नंदू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाई। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उस समय शव का शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। करीब दो घंटे बाद नंदू विश्वकर्मा के घर नहीं लौटने पर परिवारीजन परेशान हो गए। सिपाही द्वारा ली गयी फोटो से परिवारीजनों ने नंदू की शिनाख्त की। घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed