{"_id":"5bb90f54867a556a34423a34","slug":"71538854740-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज की समस्या से आजिज व्यापारियों ने सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज की समस्या से आजिज व्यापारियों ने सौंपा पत्रक
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। लो वोल्टेज की समस्या से आजिज आटा चक्की, राइस मिल और कस्बा के व्यापारियों ने शनिवार को वाराणसी स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण केंद्र के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू को पत्रक सौंपा। उनका नेतृत्व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने किया। एमडी ने उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने प्रबंध निदेशक को बताया कि क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन चकरघट्टा और नौगढ़ से पूरे गांव में विद्युत आपूर्ति की जाती है लेकिन लो वोल्टेज की समस्या से आटा चक्की और राइस मिलों का संचालन नहीं हो पा रहा है। तिवारीपुर के अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति व महासचिव देव जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में लो वोल्टेज की जानकारी पिछले दिनों अधिशासी अभियंता अवधेश शुक्ला को भी दी गई परंतु कोई ध्यान नहीं दिया गया। क्षेत्र में फोटोस्टेट कॉपी के दुकानदार और आटा चक्की मालिक व दुकानदार लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। प्रबंध निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही जांच कराकर लो वोल्टेज की समस्या को दूर करा दिया जाएगा और इसके लिए संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता को भी जांच के लिए भेजा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विशाल सिंह राजपूत, लाल साहब, सत्येंद्र मौर्य, डब्लू पांडेय शामिल रहे।