{"_id":"5bafd1e5867a55013e75cd4a","slug":"71538249189-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता में प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता में प्रधानाध्यापक निलंबित
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईशापुर खुर्द के प्रधानाध्यापक राम आसरे को वित्तीय अनियमितता के आरोप में शनिवार को निलंबित कर दिया। प्रधानाध्यापक पर एक लाख 56 हजार रुपये के दुरुपयोग का आरोप था। खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद यादव ने इसकी नोटिस दी है।
गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश यादव ने पिछले दिनों पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईशापुर खुर्द के प्रधानाध्यापक पर एक लाख 56 हजार रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत की थी। विभाग की ओर से तीन सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने जांच में सहयोग न कर विद्यालय से हटकर मोबाइल भी बंद कर लिया। 17 सितंबर तक इस धन को जमा करने का आदेश दिया गया था लेकिन प्रधानाध्यापक ने इसे भी जमा नहीं किया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद यादव ने बताया कि प्रधानाध्यापक को नोटिस थमा दी गई है।