{"_id":"5b81ac9c42c792463724ef65","slug":"71535224988-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद गोदाम का औचक निरीक्षण, स्टोर इंचार्ज को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद गोदाम का औचक निरीक्षण, स्टोर इंचार्ज को चेतावनी
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। खाद की उपलब्धता जानने और किसानों को समय से समितियों पर खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बर्थरा स्थित खाद गोदाम का निरीक्षण किया। वहां मौजूद स्टोर प्रभारी से खाद वितरण की जानकारी ली। साथ ही समितियों पर समय पूर्व ही खाद भेजने का निर्देश दिया। चेताया कि समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
किसान बंधु और किसान दिवस पर किसानों ने अधिकारियों के सामने खाद की उपलब्धता को लेकर सवाल उठाया था। आरोप लगाया कि समितियों पर समय से खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। इस संबंध में किसानों ने डीएम से भी गुहार लगाया था। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने स्टोर इंचार्ज विनय कुमार सिंह से खाद की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि गोदाम में पर्याप्त मात्रा में खाद मौजूद है। वहीं 31 समितियों पर 10 एमटी प्रति समीति के हिसाब से यूरिया की लोडिंग का कार्य भी शुरू हो गया है। इसके अलावा 10 समितियों पर डीएपी भी भेजी जा रही है। कई समितियों की ओर से मांग नहीं भेजी गई है। इसके चलते खाद भेजने में परेशानी हो रही है। जिला कृषि अधिकारी ने जिले की सभी 83 समितियों पर उर्वरक भेजवाने का निर्देश दिया। कहा कि बरहनी ब्लाक के डिग्घी, धानापुर के डबरियां, निदिलपुर और नियामताबाद के सिंघीताली सहकारी समिति में खाद न होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समितियों पर शीघ्र खाद भेजी जाए। कहा अन्य समितियों से भी समन्वय स्थापित कर मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति कराई जाए।