{"_id":"5b805cdc42c792465c2ca0b2","slug":"71535139036-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के पहले दिन टैंकर में नहीं हुई तेल भराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के पहले दिन टैंकर में नहीं हुई तेल भराई
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आयल डिपो के अधिकारियों के विरोध में टैंकर यूनियन के प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल का असर दिखा। शुक्रवार को टैंकर चालकों ने तेल भराई ठप रखी। इस दौरान चालकों और यूनियन के सदस्यों ने बैठक कर शनिवार को विरोध प्रदर्शन की भी योजना बनाई गई है।
टैंकर यूनियन संघ के अध्यक्ष इस्तखार भाई ने कहा कि आईओसी के अधिकारियों की मनमानी के कारण टैंकर चालक त्रस्त हैं। गाड़ी भरते समय तेल कम आने पर तत्काल पूरा तेल नहीं दिया जाता। गाड़ियों के चालान पर शार्ट लिखे जाने पर गाड़ियों के चेक करने के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है। ट्रांसपोर्ट व चालक द्वारा किसी भी समस्या को लेकर फोन करने पर अधिकारियों का फोन नहीं उठता है। यही नहीं टर्मिनल में पेयजल बैठने आदि की भी व्यवस्था समुचित नहीं है। इसके विरोध में तीन दिनों के हड़ताल की घोषणा की गई है। मोहम्मद यासीन उर्फ डब्बल ने कहा कि हड़ताल के बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो आगे की योजना तैयार की जाएगी। बैठक में अजय ,दिलीप पटेल, सूबेदार सिंह राजेश यादव ,अफरोज, रिजवान, मुन्ना ,सोहेल ,जमील खान, रुस्तम ,जवाहिर यादव, संजय चौहान ,अजय ,दीनू पटेल, विजय यादव ,अकील अहमद, फिरोज ,शहीद खान ,नसीम मौजूद रहे।