{"_id":"5b46547f4f1c1b5d478b615b","slug":"71531335807-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा इंटर कालेज में रोजगार मेला 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा इंटर कालेज में रोजगार मेला 19 को
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली, पीडीडीयू नगर । जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 19 जुलाई, गुरुवार को नगर पालिका इंटर कालेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश की नामी गिरामी कंपनियां शिरकत करेंगी। जनपद के आईटीआई व अन्य परीक्षा पास बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी शिव ललित सिंह ने दी है।बताया, वर्तमान सत्र में विभाग की ओर से दो रोजगार मेला पूर्व में आयोजित किया जा चुका है। सत्र का पहला रोजगार मेला नगर पालिका इंटर कालेज में 23 अप्रैल को आयोजित किया गया था। इसमें जनपद के 388 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया था जिनमें 171 का विभिन्न कंपनियों ने चयन किया। इसके बाद 18 मई को भी नगर पालिका इंटर कालेज में दूसरा रोजगार मेला आयोजित हुआ। इसमें 482 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले में शिरकत कर रहीं न्यू हालैंड, विंथुना फर्टिलाइजर, पोंटी चड्ढा, भारतीय जीवन बीमा निगम आदि कंपनियों ने 130 प्रतिभागियों को रोजगार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विभाग जनपद के बेरोजगार युवकों व युवतियों को रोजगार प्रदान कराने के लिए सतत प्रयत्नशील है। इसके लिए वर्तमान सत्र में और रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन