{"_id":"5b2bf44c4f1c1b64068b7737","slug":"71529607244-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा । स्थानीय चौराहे पर गुरुवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर में रीता (36) गंभीर रूप से घायल हो गई । मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बिहार प्रांत के करारी क्षेत्र निवासी रीता अपने पति के साथ बाइक से गुरुवार को कमालपुर क्षेत्र के देवकली गांव से अपने घर लौट रही थी । स्थानीय चौराहे से जब उसके पति ने बाइक कन्दवा ककरैत मार्ग पर घुमाई तभी जमानियां के तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे रीता बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है । वहीं दूसरी बाइक पर सवार ओदरा गांव निवासी छोटक व सुशील को मामूली चोटें आई। दोनों जमानियां से वापस अपने गांव ओदरा धानापुर जा रहे थे । (ब्यूरो)