फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पेयजल आपूर्ति न होने से नाराज लोगों ने किया चक्का जाम

पेयजल आपूर्ति न होने से नाराज लोगों ने किया चक्का जाम

Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति न होने से नाराज लोगों ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
पड़ाव। सूजाबाद पानी टंकी से एक पखवारे से पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। गुरुवार को दोपहर में एक बजे नाराज ग्रामीणों ने पड़ाव रामनगर मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम मुगलसराय और कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
सूजाबाद में स्थित जल निगम की पानी टंकी से इलाके के जलीलपुर, मढ़िया, चौरहट, भोजपुर, रतनपुर, बहादुरपुर सहित आधा दर्जन गांवों में पानी की आपूर्ति होती है। तकनीकी कारणों से पिछले एक पखवारा से इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की। यही नहीं पिछले दिनों सूजाबाद पानी टंकी पर खड़े होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। भीषण गर्मी में पानी आपूर्ति न होने से लोग परेशान हो गए हैं। इससे नाराज होकर चौरहट और भोजपुर गांव के लोगों ने गुरुवार को दोपहर में एक पड़ाव रामनगर मार्ग जाम कर दिया। जाम से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर मुगलसराय एसडीएम मनोज कुमार और कोतवाल शिवानंद मिश्र ने ग्रामीणों को समझाया गया। आश्वासन दिया गया कि जल्द ही पानी आपूर्ति शुरू कराई जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया। प्रदर्शन करने वालों में कुंती देवी, फूलमनी देवी, पूनम विश्वकर्मा, शबीना बेगम, जफर अहमद, आलिया बेगम, शकीला बेगम, नूरजहां, गुजराती, रुकैया बेगम, राजू, शंकर पटेल रहे।
विज्ञापन

मुगलसराय। रेलवे के न्यू सेंट्रल कालोनी से नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत अमोघपुर गांव में जाने के लिए रास्ता न होने और पानी निकासी की व्यवस्था न होने से रास्ते पर भी जल भराव है। इससे नाराज होकर गुरुवार को गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क नहीं बनी तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के न्यू सेंट्रल कालोनी के पीछे से अमोघपुर गांव में जाने का मुख्य मार्ग है। मार्ग के बगल में ही तालाब है। इसमें तारनपुर, मवई खुर्द, नई बस्ती का पानी गिरता है, लेकिन यहां से पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इससे हल्की बारिश के बाद ही तालाब का पानी लबालब हो जाता है और रास्ता पूरी तरह डूब जाता है। यही नहीं आस पास के घरों में भी पानी घुस जाता है। ग्रामीणों की शिकायत पर छह माह पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने गांव में पहुंच कर जल्द ही जिला पंचायत निधि से नाली बनाने का आश्वासन दिया था। इसे पूरा नहीं किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेता अनिल सिंह को पत्रक देकर नाली निर्माण की मांग की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार पानी निकासी न होने से पूरे वर्ष मार्ग पर पानी जमा रहता है और सड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में कुंदन शर्मा,अंशु सिंह, बंटी, रोहित कुमार, संजय कुमार, शोभा देवी, संजय कुमार, सीता, सुनीता, लीलावती, बिंदू, राधिका, इसरावती, गुड्डू, कुमारी देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed