{"_id":"5ac287864f1c1ba9618b511c","slug":"71522698118-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबे पिछड़ो के लिए संघर्ष करुंगा: बाबूलाल कुशवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबे पिछड़ो के लिए संघर्ष करुंगा: बाबूलाल कुशवाहा
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल कुशवाहा ने सोमवार को शहीद पार्क में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। वह वाराणसी से जमानिया एक कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे। थाना चौराहा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला और गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो पार्टी पिछड़ों, दबे कुचलों को उनके आबादी के अनुसार आरक्षण देने की बात करेगी उस पार्टी का साथ दिया जाना चाहिए। कहा कि पिछड़ों के उत्थान के लिए कार्य होना चाहिए। कहा कि दबे कुचलो के हक की लड़ाई के लिए वह संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष कंहैया सिंह कुशवाहा, लोकसभा प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, धनंजय, मधुकर, अंगद, चंद्रबली, चंद्रभान मौजूद रहे।