{"_id":"5a9c3a424f1c1b0a7b8ba52f","slug":"71520187970-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से छुटकारा के लिए बनाया जाए ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से छुटकारा के लिए बनाया जाए ओवरब्रिज
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सदस्यों की बैठक रविवार को पराहूपुर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें नगर में आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने के लिए ओवरब्रिज बनवाने की मांग की गई। साथ ही स्थायी वाहन स्टैंड बनवाने की की भी मांग प्रशासन से की गई। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा कि इस समय नगर की सबसे बड़ी समस्या जाम की है। किसी पर्व के दौरान तो जाम की स्थिति यह हो जाती है कि लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। वहीं वाहन चालक अपने वाहनों को जहां तहां खड़ा कर देते हैं जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है। कहा कि अगर प्रशासन द्वारा अगर जीटीआर ब्रिज के बगल से ओवर ब्रिज बना दिया जाए तो जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। वहीं वाहन चालकों के लिए स्थायी वाहन स्टैंड भी बनवाने की आवश्यकता है। बैठक में विजय बहादुर सिंह, तारकेश्वर, हरेंद्र, अमरेंद्र प्रताप सिंह, अमित सिंह बब्बू, रविप्रकाश सिंह, मनोज, धर्मेंद्र सिंह, मनोज तिवारी, बच्चा मिश्रा, कमलेश चंद्र पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, संतोष, मुन्ना, सुनीता चौधरी आदि उपस्थित थे।