{"_id":"5a98204b4f1c1bb06f8b457a","slug":"71519919179-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिच के अभाव में बदहाल नईबाजार-तुलसीआश्रम मार्ग,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिच के अभाव में बदहाल नईबाजार-तुलसीआश्रम मार्ग,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड की नईबाजार-तुलसी आश्रम मार्ग काफी खराब है जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। इससे परेशान लोगों ने मार्ग के मरम्मत की मांग करते हुए गुरुवार को प्रदर्शन किया।
नरवन क्षेत्र को जोड़ने वाली प्रमुख मार्ग नईबाजार-तुलसी आश्रम करीब तीन किलोमीटर लंबा है। यह पौनी और नागनपुर से होते हुए तुलसी आश्रम के लिए जाता है, लेकिन यह छोटी सड़क कई गांवोें को जोड़ती है। इस मार्ग पर बड़ी-बड़ी गिट्टियां डालकर छोड़ दिया गया है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहने के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे यह मार्ग बदहाल पड़ा हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में गुड्डू यादव, दिनेश यादव, मेलू यादव, सोनू गुप्ता, सचिन यादव, आशीष पाल, सूरज, राजेश पाल, बृजेश यादव आदि रहे।