फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को 1541 आवेदन

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को 1541 आवेदन

Mon, 01 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को 1541 आवेदन

विज्ञापन
चंदौली। विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु रविवार को जनपद के चारो विधान सभा क्षेत्रों में विशेष अभियान दिवस मनाया गया। इस दौरान 1561 बूथों और 925 केंद्रों पर बूथ लेबल अधिकारियों ने मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने, काटने और संशोधन हेतु आवेदन प्राप्त किए। सूची में नाम जोड़ने के लिए 1541 लोगों ने आवेदन किए। इसमें 18 आयु वर्ग के 434 युवा भी शामिल रहे। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित निर्वाचन अधिकारियों ने बूथों का चक्रमण कर अभियान की जांच की।

विधान सभा मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय में कुल 360 पुरुषों और महिलाओं ने फार्म छह भरा। जबकि 68 लोगों ने सूची से नाम कटवाने के लिए फार्म सात और संशोधन के लिए 29 ने फार्म आठ भरा। सकलडीहा में 82 ने फार्म छह, 28 से फार्म सात और छह लोगों ने फार्म आठ भरा। सैयदराजा में 143 ने फार्म छह, 54 ने फार्म सात और 16 ने फार्म आठ भरकर जमा किया। वहीं चकिया में सर्वाधिक 522 लोगों ने फार्म छह भरा जबकि 149 ने फार्म सात और 41 लोगों ने नाम में संशोधन हेतु फार्म आठ भरा। पहली दफा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। मुगलसराय विधान सभा क्षेत्र में 18 आयु वर्ग के 91, सकलडीहा में 120, सैयदराजा में 166 और चकिया में 74 लोगों ने आवेदन किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रामजतन राम ने बताया कि विशेष अभियान दिवस में 1541 ने फार्म छह, 299 ने फार्म सात और 92 लोगों ने फार्म आठ भरा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आगे भी अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed