फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   फीडर उद्घाटन पर किसानों की बांहे चढ़ी

फीडर उद्घाटन पर किसानों की बांहे चढ़ी

Sun, 24 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
फीडर उद्घाटन पर किसानों की बांहे चढ़ी

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के चिरईगांव स्थित रेरुआ स्वतंत्र फीडर उद्घाटन से पूर्व ही अनियमितता के आरोप के चलते विवादों में घिर गया है। इस विवाद में जहां किसानों ने बिना जांच के उद्घाटन नहीं कराये जाने की मांग पर अड़ गये हैं तो वहीं लघुडाल एक्सईएन भी किसानों के आरोपों को खारिज कर 24 दिसंबर को फीडर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक से कराना चाहते हैं। जबकि फीडर निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अन्य किसानों के साथ दूसरे दिन शनिवार को फीडर के समीप धरने पर बैठे रहे। उन्होंने चेताया कि यदि प्रशासन के बल पर उद्घाटन का प्रयास किया गया तो किसान काला झंडा दिखाये जाने के साथ विधायक और एक्सईएन का पुतला दहन करेंगे।

बरहनी विकासखंड के चिरईगांव स्थित रेरुआ स्वतंत्र फीडर का 24 दिसंबर को भाजपा विधायक सुशील सिंह के हाथों उद्घाटन होना है। फीडर निर्माण के दौरान अनियमितता बरते जाने के खिलाफ भाकियू के बैनर तले किसान धरनारत हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब तक फीडर निर्माण की जांच के आदेश उच्चाधिकारियों द्वारा नहीं कराया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा । वे फीडर का उद्घाटन नहीं होने देंगे । किसानों का धरना समाप्त कराने के लिए सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के क्षेत्रीय प्रतिनिधि शेरू सिंह ने प्रयास किया। पर किसान नहीं माने। इसके बाद लघुडाल नहर के एसडीओ संजीव कुमार और जेई इंसाफ अली ने किसानों को मनाने का प्रयास किया लेकिन किसान अड़े रहे। एक्सईएन भी 24 दिसंबर को सैयदराजा विधायक द्वारा उद्घाटन कराने की जिद पर अड़ गए। विधायक के कार्यक्रम के चलते थाना प्रभारी प्रेम शंकर तिवारी भी किसानों को धरना समाप्त कराने के लिए मनाने का काफी प्रयास किया। इस दौरान दयाराम शास्त्री, अर्जुन प्रजापति, योगेंद्र सिंह, मृत्युंजय, कमलेश सिंह, हरिद्वार सिंह, ढोलन सिंह, लाल बिहारी, मृत्युंजय खरवार, मिथिलेश सिंह। अध्यक्षता शिवपूजन सिंह और संचालन बालिस्टर यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed