{"_id":"5a3d61584f1c1b96368b61bf","slug":"71513972056-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों ने निकाला मोटरसाइकिल जूलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों ने निकाला मोटरसाइकिल जूलूस
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। 18 सूत्रीय मांग के समर्थन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्य ने शुक्रवार को मोटरसाइकिल जुुलूस निकाला और छठें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। ये जिला अस्पताल से रैली निकाल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां अपने मांग पत्र के साथ शासन को अवगत कराने के लिए पत्रक सौंपा।
राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर अपने मांगों के प्रति विचार विमर्श किया। जिसमें पिछले सितंबर माह में अपने इन्ही मांगों को लेकर दिए गए पत्रक पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर इन लोगों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर विरोध प्रकट करने का निर्णय लिया था। लेकिन उन दिनों आचार संहिता लागू होने के कारण यह कार्यक्रम प्रदेश संगठन के नेतृत्व के कारण स्थगित हो गया था। जिसे शुक्रवार को पूरा किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने मांग किया कि छठे वेतन आयोग की विसंगतियां अभी भी हैं।जिसे ठीक कराकर सातवें वेतन मान में जोड़ा जाय। राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह व्यवस्था दी जाय। 50 वर्ष की आयु में जबरन सेवानिवृत्त किये जाने के प्रावधान को बंद किया जाय। इस दौरान अजय यादव, ज्योतिनाथ दूबे, सुनील मल्ल, रमाकांत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।