फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नौगढ़ ब्लाक प्रमुख पद की मतगणना कलेक्ट्रेट में

नौगढ़ ब्लाक प्रमुख पद की मतगणना कलेक्ट्रेट में

Fri, 08 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
नौगढ़ ब्लाक प्रमुख पद की मतगणना कलेक्ट्रेट में

विज्ञापन
चंदौली। नौगढ़ ब्लाक प्रमुख जवाहिर खरवार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान की मतगणना 12 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार ने सुरक्षा कारणों से नौगढ़ की बजाए मुख्यालय पर ही मतगणना कराने का निर्णय लिया है। 12 अक्तूबर को मतदान के बाद मतपेटिका सील कर मुख्यालय स्थित कोषागार में जमा करा दी गई है।

नौगढ़ ब्लाक प्रमुख जवाहिर खरवार के खिलाफ 16 सितंबर को 28 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। शपथ पत्र देते समय मौके पर 27 बीडीसी उपस्थित थे। जांच के बाद 12 अक्तूबर को नौगढ़ ब्लाक मुख्यालय पर अविश्वास प्रस्ताव संबंधी बैठक बुलाई गई। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान किया। इसके बाद मतपेटिका को मुख्यालय स्थित कोषागार में डबल लाक में जमा कर दी गई। अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान का मामला न्यायालय में चला गया। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने मामले की सुनवाई करते हुए मतगणना परिणाम तत्काल घोषित करने का निर्देश जारी कर दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने 12 दिसंबर को मतगणना परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है। जिला मजिस्ट्रेट हेमंत कुमार ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि मतपेटिका को नौगढ़ तक ले जाना जोखिम भरा है ऐसे में सुरक्षा कारणों से 12 दिसंबर को अपराह्न एक बजे कलेक्ट्रेट में ही मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed